{"_id":"6541da6adc16b51bbe0c626c","slug":"municipality-issues-challan-to-encroachers-in-nainital-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Municipality: गंदगी और अतिक्रमण पर पालिका ने कंसा शिकंजा, 17 लोगों से वसूले 9000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Municipality: गंदगी और अतिक्रमण पर पालिका ने कंसा शिकंजा, 17 लोगों से वसूले 9000 रुपये
Wed, 01 Nov 2023 10:27 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:27 AM IST
सार
नैनीताल नगर पालिका के कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने बारापत्थर, माल रोड क्षेत्र में गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर 17 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
नगर पालिका नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका के कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने बारापत्थर, माल रोड क्षेत्र में गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर 17 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
टीआई ने बताया कि घोड़ा चालक समिति का 5000 रुपये, शकील का 500 रुपये जबकि रहीम, अब्दुल, फहजान, विक्की, अंकित, शेखर, दया, सौरभ, नितिन, अनिल, दीपू, आकाश, आशीष का 250-250, अनुपम व अमित का 200 रुपये का चालान किया गया। इसमें कुल 9150 रुपया अर्थदंड वसूल किया गया। अभियान में अंकित बिष्ट, पियूष भंडारी, संजय सिलेलान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
गीले कूड़े का निस्तारण हो
बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत छड़ा-खैरना में कूड़े का निस्तारण नहीं होने से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को महिला सभागार खैरना में ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी और व्यापारियों ने बैठक की। उन्होंने प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट से कहा कि लंबे समय से गीले कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट ने कहा कि जल्द शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान संतोष सिंह, गोविंद सिंह, दयाल पिनारी, विनोद मेहरा, पूरन सिंह थे।
विज्ञापन
भीमताल झील में लगा कूड़े का ढेर
पर्यटन स्थल के नाम से विख्यात भीमताल झील इन दिनों गंदगी से पटी है। झील में शराब और प्लास्टिक की बोतलें नजर आ रही हैं। झील में गंदगी से यहां आने वाले सैलानियों के सामने शहर की छवि खराब हो रही है। इससे पर्यटन कारोबारियों में नाराजगी है। उन्होंने झील की सफाई की मांग की है।