फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   municipal staff Came to support

नगर निगम के समर्थन में आए कर्मचारी

Fri, 05 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 05 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
municipal staff Came to support
नगर निगम के समर्थन में कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर निगम की आवंटित दुकानों का किराया वृद्धि के मामले में अब कर्मचारी नगर निगम प्रशासन के समर्थन में पूरी तरह खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों ने नगर निगम में बाहरी राजनीतिक हस्तक्षेप का कड़ा विरोध जताया है। कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा गठित कर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


नगर निगम की बोर्ड बैठक में आवंटित दुकानों का किराया प्रति वर्ग फुट निर्धारित हो गया है। इससे व्यापारी आक्रोशित हैं। व्यापारियों का तर्क है कि नई व्यवस्था लागू होने से किराया कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के आश्वासन पर व्यापारियों का आंदोलन स्थगित हुआ है। बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में कर्मचारियों की सामूहिक बैठक हुई। कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर सेवानिवृत्त कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि दुकानों का किराया वृद्धि का प्रस्ताव बोर्ड ने पारित किया है। अब बेवजह की राजनीति कर इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। बाहरी हस्तक्षेप होने से नगर निगम का कामकाज बाधित हो रहा है।


बाहरी राजनीति के खिलाफ कर्मचारियों ने आपसी रायशुमारी के बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा गठित किया। मोर्चा का संरक्षक रितेश बेलवाल, संयोजक राहत मसीह, सह संयोजक नरेंद्र परमार, अमरदीप और अमित को बनाया गया है।

बैठक में राम अवतार, पूरन बवाड़ी, विजेंद्र चौहान, देवेंद्र साह, ज्ञान मसीहा, मुन्नी वाल्मीकि, श्याम खत्री और बसंत लाल समेत सभी कर्मी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed