{"_id":"5750796e4f1c1b802f108eec","slug":"mumbai-and-delhi-was-hit-ramgarh-aduh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई और दिल्ली में धूम मचा रहा रामगढ़ का आडू़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई और दिल्ली में धूम मचा रहा रामगढ़ का आडू़
नवीन सक्सेना, हल्द्वानी।
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ का आड़ू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ का आडू़ मुंबई और दिल्ली के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन दोनों शहरों से आडू की सबसे अधिक डिमांड आ रही है। जिसकी पूर्ति करने के लिए मंडी के व्यापारियों ने पर्वतीय क्षेत्रों से आडू मंगाकर इसे भेजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा थोक मंडी में पुलम की आवक भी बढ़ना शुरू हो गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों के रामगढ़, धारी और ओखलकांडा इलाके में आडू, पुलम और खुमानी की पैदावार अच्छी होती है। इस बार बरसात और गर्मी बराबर पड़ने की वजह से इन फलों की फसल भी अच्छी हुई है। मंडी समिति के सचिव विनोद कुमार लोहुमी ने बताया कि बृहस्पतिवार को थोक मंडी में 2490 कुंतल आडू की आवक दर्ज की गई। इसके रेट अधिकतम 2000 रुपये कुंतल रहे। इसी तरह 43 कुंतल खुमानी की आवक हुई, जिसका भाव करीब 2500 रुपये कुंतल रहे। धारी, ओखलकांडा इलाके से 166 कुंतल पुलम थोक मंडी पहुंचा। जिसका थोक भाव 2200 रुपये रहा।
मंडी सचिव ने बताया कि रामनगर और चकलुवा में स्थित बागों से अच्छी क्वालिटी की लीची भी मंडी में पहुंचना शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 32 कुंतल लीची की आवक हुई। लीची का थोक भाव अधिकतम 4500 रुपये कुंतल रहा। इसी तरह लोकल आम भी पहुंचना शुरू हो गया है। अभी शुरुआत में 360 कुंतल आम की आवक दर्ज की गई, जो कि अधिकतम 1700 रुपये कुंतल में बिका। वहीं फल व्यवसायी देवानंद सिंधी ने बताया कि रामगढ़ के आडू की सबसे अधिक डिमांड दिल्ली और मुंबई से आ रही है। इस बार आडू में मिठास ज्यादा है। बृहस्पतिवार को आडू की करीब आठ गाड़ी दिल्ली, तीन गाड़ी मुंबई, चार यूपी, एक हरियाणा और दो पंजाब भेजी गईं।
विज्ञापन
पहाड़ के आलू का भी लें स्वाद हल्द्वानी। पर्वतीय इलाकों से आलू की आवक भी थोक मंडी में शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को थोक मंडी में 700 कुंतल आलू की आवक दर्ज की गई। इसका थोक भाव 1700 रुपये कुंतल रहा। जबकि फुटकर मंडी में पहाड़ के आलू का भाव 25 रुपये किलो रहा। यह आलू यूपी और दिल्ली भेजा जा रहा है। पहाड़ के इस आलू की भी मैदानी शहरों में काफी डिमांड होने के कारण दिल्ली की आजाद नगर मंडी के व्यापारी सीधे किसानों से संपर्क कर अपने यहां मंगा लेते हैं।