फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mukteshwar Trail in Nainital

सैलानियों को प्रकृति के करीब ले जाएगा मुक्तेश्वर ट्रेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mukteshwar Trail in Nainital
नैनीताल। जिला प्रशासन ने मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित ब्रिटिशकालीन पैदल पथ को संवारने की योजना तैयार की है। इसे मुक्तेश्वर ट्रेल नाम दिया गया है। सैलानी यहां पहुंचकर न केवल हिमालय की घाटियों के नजारों का दीदार कर सकेंगे बल्कि खुद को प्रकृति के नजदीक भी महसूस कर पाएंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ब्रिटिश राज में भीमताल से भवाली होते हुए मुक्तेश्वर को पैदल मार्ग जाता था। सड़क निर्माण के बाद इस पैदल पथ की उपेक्षा होने लगी। देखरेख के अभाव में उपेक्षित पैदल पथ की अब जिला प्रशासन ने सुध ली है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर इस पैदल पथ को संवारने की योजना तैयार की गई है। डीएम ने बताया कि मुक्तेश्वर क्षेत्र में पैदल पथ लगभग 2200 मीटर लंबा है जो कि आईवीआरआई के गेट से शुरू होकर मुक्तेश्वर बाजार होते हुए सरगाखेत तक जाता है। यहां से हिमालय की चोटी, मैथोडिस्ट चर्च और ब्रिटिश स्मारकों के लुभावने दृश्यों को देखा जा सकेगा। योजना के तहत पैदल पथ पर जगह-जगह सैलानियों के विश्राम के लिए बैंच लगाने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। जल्द ही पैदल पथ निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए राशि स्वीकृत करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed