फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MRF center will be built on the land of Mandi in Gaulapar

Nainital News: गौलापार में मंडी की जमीन पर बनेगा एमआरएफ सेंटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
MRF center will be built on the land of Mandi in Gaulapar
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र मेंं कचरे का प्रबंधन करने के लिए गौला रोखड़ पर मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। सेंटर में कचरा अलग करने की मशीनें स्थापित की जाएंगी। ऑफिस, वाशरूम और स्टाफ के लिए कमरों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 200 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को गौला रोखड़ पर मंडी की जमीन पर एकत्र किया जाएगा। यहां गीला-सूखे कूड़े को अलग किया जाएगा। इसके बाद सूखे कूड़े से निकलने वाले पॉलिथीन आदि जलने वाली वस्तुओं को अलग कर मशीन में डाला जाएगा। इस कूड़े को दबाकर ईंट भट्ठों को बेचा जाएगा। प्लास्टिक, लोहा आदि रिसाइक्लिंग वाले सामान को अलग किया जाएगा। नगर आयुक्त ऋचा सिंह का कहना है कि शहर में कचरा प्रबंधन करने के लिए यह योजना बेहतर साबित होगी। एमआरएफ सेंटर खोलने के लिए जगह उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed