{"_id":"66ccf8d6946384adcf00a314","slug":"mp-angry-over-lack-of-ambulance-seeks-clarification-from-cmo-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104718-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एंबुलेंस नहीं होने पर सांसद नाराज, सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एंबुलेंस नहीं होने पर सांसद नाराज, सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 27 Aug 2024 03:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
भवाली। सांसद अजय भट्ट ने भवाली में बीते शनिवार को सड़क हादसे में युवक की मौत पर दुख जाहिर करते हुए भवाली सीएचसी में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है। सांसद ने डीएम और सीएमओ से फोन पर वार्ता कर सीएमओ से भवाली सीएचसी में 108 एंबुलेंस न होने के मामले में स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं होने के निर्देश दिए हैं।
सांसद ने बताया कि भवाली सीएचसी में अब स्थायी रूप से 108 एंबुलेंस हर समय तैनात रहेगी। इसके लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सांसद ने डीएम से सभी जगह एंबुलेंस सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कहीं। मामले में डीएम ने प्रकरण पर समीक्षा की बात भी कही है। संवाद