{"_id":"b1ce055ade232880c07cfce96262bd66","slug":"moving-in-safari-young-woman-beating-four-men-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती सफारी में युवती को पीटने पर चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती सफारी में युवती को पीटने पर चार युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली रोड पर तेज रफ्तार सफारी में बुधवार शाम एक युवती की पिटाई कर रहे चार युवकों को मंडी चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि चार युवकों और युवती की दो गांव में बियर पीने के दौरान कहा सुनी हो गई थी। रास्ते में विवाद बढ़ने पर युवकों ने युवती को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
पकड़े गए दो युवक रीयल स्टेट और दो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। कोतवाल आर एस मेहता का कहना है कि मेडिकल जांच में चारों युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। चारों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर सफारी गाड़ी को सीज कर दिया गया है।
लखनऊ जिले के मारुतिपुरम बी -4 निवासी अभिजीत सिंह, हरिनगर निवासी गौरव देवनाथ, इंद्रानगर निवासी सुदेश टोप्टो और इलाहाबाद जिले के शिवनगर कालोनी अल्लापुर निवासी अखंड प्रताप सिंह तीन दिन पहले सफारी (यूपी 32 एफए 7200) से नैनीताल आए थे। उनके साथ सुदेश की गर्लफ्रेंड भी आई थी।
विज्ञापन
दो दिन नैनीताल में रहने के बाद पांचों बुधवार शाम लौट रहे थे। दो गांव में आने पर दोस्तों ने बियर पीने के बाद खाना लगवाया, लेकिन विवाद होने पर सभी खाना छोड़कर चल दिए। सफारी हल्द्वानी शहर से आगे बढ़ने पर युवती को उसके दोस्तों ने पीटना शुरू किया। युवती जान बचाने के लिए चीखने लगी।
बरेली रोड पर खड़े ट्रैफिक सिपाही ने आवाज सुनकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद मंडी चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी ने सफारी को रोककर चारों युवकों को पकड़ लिया। पिटाई से युवती का चेहरा भी सूज गया। पुलिस द्वारा बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराने पर डाक्टरों ने शराब पीने की पुष्टि कर दी।
कोतवाल ने मानस इंक्लेव इंद्रानगर की रहने वाली युवती की तहरीर पर सफारी चालक को धारा 185 और अन्य लोगों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सुदेश और अखंड प्रताप रीयल स्टेट कारोबार से जुड़े हैं। अन्य दो युवक लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। युवती रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ट्रेन से अपने घर चली गई।
मंडी चौकी में सफारी सवार चार युवक और युवती के पकड़े जाने पर भीड़ लग गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि चौकी में पूछताछ करना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी ने युवती और युवकों को अन्य वाहनों से लेकर तत्काल कोतवाली चले आए। युवती की रुमाल खून से लाल हो गई थी। युवक खुद को बेकसूर ठहरा रहे थे।