फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mourning at the death of a woman

सड़क हादसे में महिला की मौत

Tue, 15 Aug 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Tue, 15 Aug 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
Mourning at the death of a woman
महिला की मौत पर शोक - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। द्वाराहाट से फरीदाबाद जा रहे लोगों की मैक्स जीप अनियंत्रित होकर हरड़ा के पास पेड़ से टकरा गई। इस कारण मैक्स में बैठी एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक सहित सात अन्य यात्री घायल हो गए। तीन घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि चार घायलों को मौके से ही रानीखेत चिकित्सालय भेजा गया।

विज्ञापन


 रानीखेत से सोमवार को एक मैक्स जीप सात यात्रियों को लेकर रामनगर के लिए रवाना हुई। रास्ते में हरड़ा सल्ट के पास यह जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में जीप सवार सभी यात्री जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना के घायलों को रानीखेत, रामनगर के चिकित्सालय में भिजवाया गया।
विज्ञापन


रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में आए घायलों में से चिकित्सकों ने उषा मेहरा (45) पत्नी ललित मेहरा निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। भूपाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी बाराखाम द्वाराहाट, उषा की बहन बसुली देवी पत्नी प्रताप सिंह, चंदन सिंह बिष्ट पुत्र चतुर सिंह को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। दुर्घटना की घायल बसुली देवी ने बताया कि मैक्स जीप में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। इनमें से चार लोगों को रानीखेत चिकित्सालय भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed