{"_id":"6a529cb1a9553d4b5e01f8ef","slug":"mou-signed-between-uttarakhand-open-university-and-rntu-bhopal-haldwani-news-c-337-1-ha11020-134453-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और आरएनटीयू भोपाल के बीच एमओयू संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और आरएनटीयू भोपाल के बीच एमओयू संपन्न
Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी और रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) भोपाल के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के लिए शनिवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू आरएनटीयू के कुलाधिपति प्रो. संतोष चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और आरएनटीयू के कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे की मौजूदगी में दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान आरएनटीयू की कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर प्रो. लोहनी ने कहा कि यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के बीच ज्ञान, अनुभव और संसाधनों के आदान-प्रदान का मजबूत माध्यम बनेगा। बदलते उच्च शिक्षा परिदृश्य में संस्थानों के बीच सहयोग जरूरी है।
एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार, संयुक्त शोध परियोजनाओं, छात्र एवं संकाय आदान-प्रदान, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पाठ्यक्रम विकास में सहयोग करेंगे। आरएनटीयू के कुलपति प्रो. दुबे ने कहा कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों की शैक्षणिक और शोध क्षमता को सशक्त करेगी। इससे विद्यार्थियों के समग्र विकास और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति प्रो. संतोष चौबे को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।