फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MOU For Telimedicine in Champawat

लंदन के रॉयल फ्री हॉस्पिटल से जिला अस्पताल का एमओयू हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
MOU For Telimedicine in Champawat
चंपावत जिला अस्पताल को टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ने के एमओयू पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदग? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले की स्वास्थ्य सेवा के लिए 20 नवंबर का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में चंपावत जिला अस्पताल को टेलीमेडिसिन की सुविधा देने के लिए लंदन (इंग्लैंड) के रॉयल फ्री हॉस्पिटल और इलारा कैपिटल के बीच एमओयू (सहमति पत्र) हुआ।
विज्ञापन

देहरादून में शनिवार शाम को हुए सहमति पत्र पर उत्तराखंड सरकार की ओर से स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा और लंदन के इलारा फाउंडेशन के सीईओ राज भट्ट, रॉयल फ्री हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. देवाशीष घोष ने हस्ताक्षर किए। टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछड़े चंपावत जिले को नवीनतम तकनीक से युक्त अति विशिष्ट सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेलीमेडिसिन सेवा की पहल तीन माह पूर्व चंपावत के तत्कालीन सीएमओ और मौजूदा सहायक निदेशक डॉ. आरपी खंडूरी ने की थी और आज वे भी करार के वक्त पर मौजूद थे। इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ऐरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed