फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mothers blocked roads and streets

मातृशक्ति ने जाम कर दी सड़क और गलियां

Sun, 14 May 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mothers blocked roads and streets
मातृशक्ति ने जाम कर दी सड़क और गलियां - फोटो : amar ujala

हीरानगर में शराब की दुकान का विरोध कर रहीं महिलाएं शनिवार रात लाठी डंडे लेकर सड़क पर उतर आईं। उन्होंने नारेबाजी कर रोड पर जाम लगा दिया। इससे मुखानी चौराहे से लेकर गलियों तक में वाहन फंस गए। पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।   हिम्मतपुर मल्ला और जागनाथ पॉलीशीट बाइपास स्थित दुकान के सामने महिलाओं का धरना जारी रहा।  

विज्ञापन


हीरानगर गेट के पास से शराब ठेका हटाने के लिए पार्षद शोभा बिष्ट कई दिनों से समर्थकों के साथ धरना दे रही हैं। शनिवार शाम सात बजे पार्षद ने क्षेत्र की महिलाओं के साथ शराब ठेका के सामने रोड पर इकट्ठा होकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


जाम को देखते हुए पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया था। इस बीच दो पहिया और चार पहिया वाहनों का गलियों के रास्तों से निकलना मुश्किल हो गया। महिलाएं शराब की दुकान अभी सील करो के नारे लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सेना की जीप भी जाम में फंस गई थी लेकिन सैन्य अधिकारी ने महिलाओं से अनुरोध कर जाम के बीच से अपनी गाड़ी को निकाला। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे सिटी मजिस्ट्रेट और आबकारी अधिकारी को बुलाने की मांग कर रही थी।

इस मौके पर शामिल दीप्ति तिवारी, लीला, भगवती पंत, उमा पांडे, सुशीला पंत आदि मौजूद रहीं। रात 10 बजे दुकानदार ने ठेका बंद कर दिया लेकिन महिलाएं रोड पर डटी थी। इधर जागनाथ पॉलीशीट बाईपास पर शराब का ठेका खुला रहा लेकिन महिलाएं ठेके के सामने धरने पर बैठी थी।

महिलाओं का आरोप था कि प्रशासन ने दुकान की चौहद्दी की पैमाइश की लेकिन पैमाइश सही नहीं थी। आईटीआई रोड पर क्वालिटी बैंकट हाल में शराब ठेका खुलने के विरोध में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।


हिम्मतपुर मल्ला में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट, महेश शर्मा, पूरन सिंह खनी, धीरेंद्र पांडे, कैलाश पाठक, विरेंद्र, उमा, पुष्पा राठौर, मीना राठौर, कमला भट्ट, सरस्वती जोशी, विनीत बोरा, सुरेश मलिक, दीपा जोशी, ललिता जोशी, हंसा बिष्ट, मंजू मनराल आदि काफी लोगों ने धरना दिया। यहां शराब का ठेका नहीं हटने पर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed