फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother, daughter and son clashed in SDM court premises

एसडीएम कोर्ट परिसर मेंप्रेमी संग मां बेटी और बेटे से भिड़ी

Thu, 01 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

 प्रापर्टी डीलर पति को छोड़कर अपने ड्राइवर के साथ भागी महिला एसडीएम कोर्ट के सामने बुधवार को अपनी बेटी और बेटे से भिड़ गई। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को हटाया। पुलिस ने इस मामले में महिला के साथ उसके प्रेमी, बेटी और ताऊ  सहित पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए जमानत पर छोड़ दिया।

विज्ञापन

गौजाजाली बिचली निवासी प्रापर्टी डीलर हेम चंद्र दानी की पत्नी हेमा दानी 15 दिसंबर 2014 को अपने ड्राइवर ईश्वरी प्रसाद के साथ भाग गई। प्रापर्टी डीलर के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी और बेटा पिता के साथ रहते हैं। एक बेटा मां के साथ और दूसरा मौसी के साथ रहता है। जन्माष्टमी के दिन मंदिर तोड़ने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ तो पुलिस ने धारा 107/16 के तहत दोनों पक्षों का चालान कर दिया था। बुधवार को दोनों पक्ष इसी मामले मेें पेश होने के लिए एसडीएम कोर्ट आए थे। यहां हेमा अपने प्रेमी ड्राइवर के साथ खड़ी थी। दूसरी तरफ हेम चंद्र के बड़े भाई प्रकाश दानी हेमा के बेटे और बेटी के साथ थे। इस बीच मां और बेटी के बीच कहासुनी होने पर मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पर पुुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच हेमा की सास गंगा दानी भी थाने पहुंच गई। गंगा और हेमा आपस में लड़ने लगीं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें डांटकर शांत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed