फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother and son riding bike crushed by dumper in Ramnagar

Uttarakhand News: रामनगर में बाइक सवार मां-बेटे को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत; फरार चालक की तलाश में पुलिस

Mon, 07 Oct 2024 09:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

रामनगर-पीरुमदारा मुख्य चौराहे पर सोमवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों रामनगर से रामपुर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
Mother and son riding bike crushed by dumper in Ramnagar
रामनगर में बाइक सवार मां-बेटे को डंपर ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर-पीरुमदारा मुख्य चौराहे पर सोमवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों रामनगर से रामपुर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह 6 बजे बाइक सवार फैजान (25) पुत्र जलिस निवासी भावपुरा रामपुर उत्तर प्रदेश अपनी मां जैनब (45) के साथ टांडा मल्लू रामनगर अपनी रिश्तेदारी से वापस अपने घर भावपुर रामपुर को जा रहा थे। घर को जाते समय पीरुमदारा चौराहे पर बाइक को 18 टायरा डंपर (एचआर 58डी 6730) ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News:  बरसात के बाद भूस्खलन से सड़क जगह-जगह टूटने से क्षतिग्रस्त, लोगों को जान का खतरा; ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर डंपर चालक डंफर को छोड़कर फरार हो गया। डंपर को कब्जे में लेकर पीरुमदारा पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया डंपर की टक्कर में मां-बेटे की मौत हुई है। पुलिस जल्द ही डंपर चालक को पकड़ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed