फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother and daughter injured in a fight between two sides in a land dispute

जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में मां-बेटी घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter injured in a fight between two sides in a land dispute
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में मां-बेटी घायल हो गईं। बेटी को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने रामगढ़ पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरतोला निवासी तारादत्त तिवारी ने बताया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर तारबाड़ कर रहे थे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करर्ने आइं उनकी पत्नी और बेटी तनुजा तिवारी (23) के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप लगाया कि मामले की तहरीर रामगढ़ चौकी पुलिस को सौंपी लेकिन पुलिस ने उन पर समझौते का दबाव बनाया। सोमवार को वह घायल बेटी को उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी लेकर पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी होने पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ चौकी इंजार्च और भवाली कोतवाल को फोन कर कार्रवाई करने को कहा। कैड़ा ने बताया कि महिलाओं के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष चौकी आए थे। जो एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे। दोनों को सोमवार को बुलाया गया था। इधर, भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों में हुए मामले की जांच रामगढ चौकी इंचार्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed