{"_id":"6276b973efd72845296b5b09","slug":"most-picnics-in-nainital-on-weekends-nainital-news-hld4618805186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहांत पर नैनीताल के अधिकांश पिकनिक स्पाट सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहांत पर नैनीताल के अधिकांश पिकनिक स्पाट सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क में बारिश के दौरान छाता लेकर सैलानी जाते हुए।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। ईद के बाद नैनीताल में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निचले क्षेत्रों के अधिकतर होटल और पार्किंग स्थल पैक हैं। भीड़ देखते हुए पुलिस ने शनिवार को भी रूसी बाईपास में बाहर से आने वाले छोटे बड़े वाहनों को रोककर सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा। सप्ताहांत पर उमड़ी भीड़ से नगर के अधिकतर पर्यटक स्थल गुलजार हैं।
पिछले कई दिनों से नैनीताल में पर्यटन गतिविधियां चरम पर हैं। ईद के बाद समुदाय विशेष के अलावा अन्य प्रांतों के रोजाना करीब सात आठ हजार सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश हल्द्वानी, रुद्रपुर, मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर आदि से इलाकों से पहुंच रहे हैं जो सुबह नैनीताल पहुंचने और दिन भर मौज मस्ती के बाद शाम होते ही वापस लौट जाते हैं। यूपी, दिल्ली, नोएडा, पंजाब व हरियाणा आदि स्थानों से आने वाले सैलानी नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इससे होटलों में भी खासी चहल पहल है। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से डीएसए मैदान, मैट्रोपोल परिसर समेत छोटे छोटे पार्किंग स्थल वाहनों से पैक हैं। पंत पार्क और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक और माल रोड में दोपहर बाद सैलानियों की खासी भीड़ नजर आ रही है। इसके अलावा रोपवे, केव गार्डन, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, बाटनिकल गार्डन, हनुमानगढ़ी आदि क्षेत्रों में भी दिन भर सैलानियों की रौनक बनी हुई है। यहां पहुंचने वाले अधिकांश सैलानी नौकायन और घुड़सवारी का आनंद उठा रहे हैं।
-इनसेट
भीड़ बढ़ने के बाद भी कारोबार मंदा
नैनीताल। सैलानियों की भीड़ बढ़ने के बाद भी कारोबार मंदा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की मानें तो सुबह आकर शाम को लौटने वाले कई सैलानी घर से ही खाना लेकर आ रहे हैं। कुछ अपने साथ गैस सिलिंडर, कच्चा राशन लेकर आ रहे हैं और सड़कों के किनारे ही खाना बना रहे हैं। कई सैलानी तो दिन भर घूमने के बाद पंत पार्क में चाय समोसा और मैगी से ही काम चला रहे हैं।