फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 15 thousand vaccinated in a day

एक दिन में 15 हजार से अधिक को लगा टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
More than 15 thousand vaccinated in a day
हल्द्वानी/रामनगर। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। नैनीताल जिले में मंगलवार को 15341 लोगों को टीका लगवाया। सोमवार को 13267 लोग टीका लगवाने पहुंचे थे। लोगों के इस जुनून से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 16 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी की थी। एमबीपीजी कॉलेज में सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया था, यहां पर 2028 लोगों को टीका लगाया गया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि ऑनस्पाट भी टीका लगाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। बड़े- बड़े संस्थानों में जाकर टीका लगाने की भी तैयारी की गई है। खत्तों में टीका लगाया जा रहा है। लोगों में भी टीका लगाने को खासा उत्साह है। 23 हजार और वैक्सीन जल्द मिलने की उम्मीद है। वहीं, रामनगर के ब्लू ऑर्चिड में रोजाना एक हजार लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए है। सुबह से ही टीका लगवाने वालों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

पहले टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक ही नहीं हो रहा था, क्योंकि कोरोना वैक्सीन नहीं होने से परेशानी आ रही थी। अब सभी के आसानी से स्लॉट बुक हो रहे हैं और उनको टीका लग रहा है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि रोजाना एक हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीका लगाने के लिए जनता भी उत्सुक नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं सेंचुरी मिल में 2800 ने लगाई वैक्सीन
लालकुआं। लालकुआं पीएचसी और सेंचुरी मिल प्रबंधन की ओर से चलाए गए अभियान के तहत तीन दिन में 2800 लोगो को वैक्सीन लगाई गई। सेंचुरी मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा ने बताया की अभियान जारी रहेगा। राजकीय इंटर कालेज में 575 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। पीएचसी में 69 लोगों को टीका लगाया गया।
भवाली, गेठिया और डहरा में 726 लोगों को लगा टीका
भीमताल/भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। ग्राम पंचायत डहरा में मंगलवार को प्रधान मनोज सिंह चनौतिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 18 से 45 साल के 280 लोगों का टीकाकरण किया। ग्रामसभा गेठिया में 43 लोगों को टीका लगाया गया। भवाली में मंगलवार को 220 लोगों को टीका लगाया गया। बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा वैक्सीन केंद्र में अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक किया।
जग्गी बगर हल्दूचौड़ पंचायत में टीकाकरण
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ग्राम सभा जग्गी बंगर हल्दूचौड़ के पंचायत भवन में टीकाकरण शिविर लगा। शिविर में 45 वर्ष के ग्रामीणों ने पहला या दूसरा टीका लगाया। इस मौके पर प्रभारी डॉ. दिशा बिष्ट, एएनएम निर्मला, आशा सुपर वॉइजर मीना मिश्रा, आशा मंजु पांडे आदि मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के ग्रामीणों के टीकाकरण के लिए बीएलएम एकेडमी स्कूल में कैंप लगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत पांडे आदि मौजूद थे। (संवाद)

टीका जरूर लगवाएं और कोरोना से सुरक्षित रहें
नैनीताल। कोरोना की दूसरी लहर हल्की जरूर हुई है लेकिन अभी कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। तीसरी लहर के बारे में भी चिकित्सक और वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में कोरोना से बचने का सशक्त उपाय टीका लगाना है। मैंने टीके लगवा लिए हैं, आप भी टीके जरूर लगवाएं और कोरोना से सुरक्षित रहे।
हेमंत बिष्ट, प्रसिद्ध उद्घोषक, साहित्यकार और कवि नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed