फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More Revenyu of Jal sansthan

34 करोड़ वसूलने के बावजूद जल संस्थान 21 करोड़ के कर्ज में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
More Revenyu of Jal sansthan
More Revenyu of Jal sansthan
हल्द्वानी। वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में सभी विभाग बकाया राशि वसूली के लिए सक्रिय हो जाते हैं। बकाया वसूली के लिए आरसी जारी करने समेत सभी हथकंडे अपनाए जाते हैं। जलसंस्थान ने भी बकाया वसूली के लिए अभियान चलाकर वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं से 34 करोड़ रुपये वसूले। जलसंस्थान गौला से पानी लेता है। उसके एवज में उसे सिंचाई विभाग को शुल्क देना होता है लेकिन जलसंस्थान ने आज तक सिंचाई विभाग के बकाए का भुगतान नहीं किया है। सिंचाई विभाग का जलसंस्थान पर 21.72 करोड़ रुपया बकाया है। अब सिंचाई विभाग ने जलसंस्थान को बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जलसंस्थान ने वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं से 34 करोड़, 51 लाख, 85 हजार रुपया राजस्व वसूला। जलसंस्थान शहर के उपभोक्ताओं को गौला से पेयजल आपूर्ति करता है। गौला से पानी के एवज में जलसंस्थान को प्रतिवर्ष सिंचाई विभाग को 75 लाख रुपये शुल्क देना होता है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कैलाश बिष्ट ने बताया कि मार्च 2021 से फरवरी 2022 का 76 लाख 74 हजार 598 रुपये का बकाया शुल्क जलसंस्थान ने अभी तक जमा नहीं किया है। इससे पूर्व के वर्षों का भी 20 करोड़ 96 लाख 15 हजार 377 रुपया जलसंस्थान पर बकाया है। जलसंस्थान को कुल 21 करोड़ 72 लाख 89 हजार 975 रुपये का सिंचाई विभाग को देने हैं। भुगतान के लिए कई बार सिंचाई विभाग ने जल संस्थान से पत्र व्यवहार किया गया लेकिन जलसंस्थान ने भुगतान नहीं किया है। सिंचाई विभाग की ओर से भुगतान के लिए 02 मार्च 2022 में फिर पत्र भी जारी किया गया है। मामले में जल संस्थान के ईई एसके श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें सिंचाई विभाग से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed