{"_id":"648b64065a3ba4a24c09b6a6","slug":"more-incroachment-in-nainital-nainital-news-c-8-1-168401-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अवैध फड़ और पार्किंग से शहर की बदल रही तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अवैध फड़ और पार्किंग से शहर की बदल रही तस्वीर
Fri, 16 Jun 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में अवैध फड़ और अवैध पार्किंग से दिन प्रतिदिन शहर की तस्वीर बदल रही है लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी न तो अवैध फड़ लगाने वालों पर कोई कार्रवाई हो पा रही है और ना ही सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग में रोक लग पा रही है। इसके चलते नैैनीताल में रोजाना जाम और सड़क किनारे अवैध दुकानों की संख्या रोज बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार शहर में 300 से ज्यादा फड़ बिना पालिका की अनुमति के लग रहे हैं। वहीं प्रतिदिन लोग अपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने लगे हैं। इसके चलते पर्यटन सीजन में पर्यटकों के साथ कारोबारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। इसके बाद भी पुलिस सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क वाहनों को नहीं हटा पा रही है।
अवैध फड़ संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मॉल रोड और न्यू पालिका बाजार में अवैध फड़ों को हटाया गया है। जल्द ही पंत पार्क में भी अवैध फड़ वालों को हटाया जाएगा। - आलोक उनियाल, ईओ नगर पालिका, नैनीताल
विज्ञापन
- नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में 50 से ज्यादा वाहन सीज कर दिए हैं। जल्द ही शहर में अभियान चलाकर अवैध रूप से पार्क वाहनों को हटवाया जाएगा। - विभा दीक्षित, सीओ, नैनीताल