{"_id":"6202b420435e1f390952d7c6","slug":"more-expenditure-in-haldwani-haldwani-news-hld4531680193","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे जांच एजेंसियां रहे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे जांच एजेंसियां रहे निगरानी
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की विशेष व्यय प्रेक्षक मधु महाजन ने पुलिस और आबकारी अधिकारियों को 24 घंटे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर नजर रखने के निर्देश दिए। चेताया कि मतदान के 72 घंटे पहले जांच एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
गौलापार स्थित सीआरपीएफ सेंटर सभागार में केंद्रीय व्यय प्रेक्षक मधु महाजन ने जिले के अधिकारियों को निष्पक्ष ढंग से पारदर्शी चुनाव कराने के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने अभी जांच एजेंसियां अच्छा कार्य कर रही हैं। आगे सतर्क रहने की आवश्यकता है। भरोसा है कि मतदान से 72 घंटे पहले सतर्कता बरतने पर मतदाताओं को लालच देने वाले पकड़े जाएंगे। इस दौरान जिले में नियुक्त व्यय प्रेक्षक कुंदन सिंह यादव, प्रशांत कुमार सिंहा, डीआईजी कुमांऊ नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट के साथ चर्चा की। उन्होंने समस्त व्यय प्रेक्षकों, पुलिस अधिकारियों और आबकारी विभाग को जनपद की सीमाओं पर 24 घंटे विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को नदी, वन क्षेत्रों और सड़क मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी। बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। इस अवसर पर राज्य स्तरीय व्यय नोडल अधिकारी मनमोहन मैनाली, नोडल अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कांडपाल, कोषाधिकारी हेम कांडपाल, संयुक्त आयुक्त डीएस नबियाल, एक्साइज कमिश्नर जीएल गुप्ता, जीएस दुकताल आदि अधिकारी मौजूद थे।