फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More Death of Animals in Kalagarh

कालागढ़ में हो रही पशुओं की मौत, कॉर्बेट में अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
More Death of Animals in Kalagarh
रामनगर (नैनीताल)। कालागढ़ में अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत होने पर कॉर्बेट में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कॉर्बेट पार्क के वार्डन ने कालागढ़ रेंजर को पत्र भेजकर सतर्क रहने के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ में दो सप्ताह के भीतर अज्ञात बीमारी से कई पालतू मवेशी और कुत्तों की मौत हो चुकी हैं। इस अज्ञात बीमारी का पता लगाने में पशुपालन विभाग भी नाकाम साबित हो रहा है। कालागढ़ के केंद्रीय और नई कालोनी में पशुपालक परेशान हैं। पशुपालकों के अनुसार पशुओं को बुखार आ रहा है, फिर मुंह से झाग निकलने से उनकी मौत हो रही है। दूसरी ओर, कोटद्वार के पशु चिकित्साधिकारी योगेश शर्मा का कहना है कि इस अज्ञात बीमारी का सही अनुमान लगाना मुश्किल है। पहाड़ी क्षेत्रों में चारे की कमी के कारण पशु कई बार जहरीली घास भी खा लेते हैं और जहर के कारण भी पशुओं की मौत हो सकती है। कुत्तों में भी पार्वो की बीमारी तेजी से फैल रही है। कालागढ़ की इस समस्या का समाधान करने के संबंध में उच्चाधिकारियों को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

कालागढ़ में पशुओं की मौत पर वनकर्मियों को सतर्क किया गया है। कॉर्बेट की सीमा में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति मृत पशुओं को जंगल में ना फेंकेे। जंगल में मृत पशुओं को यदि वन्यजीव खाएंगे तो उनमें भी यह बीमारी फैल सकती है। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। पार्क प्रशासन सतर्क है और कालागढ़ में मृत पशुओं को दफनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके तिवारी, वार्डन, कॉर्बेट पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed