{"_id":"68c87ea69cea6072e90d0143","slug":"moradabad-youth-beaten-up-in-dhikuli-nainital-news-c-239-1-rnr1001-108922-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुरादाबाद के युवक से ढिकुली में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुरादाबाद के युवक से ढिकुली में मारपीट
Tue, 16 Sep 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
रामनगर। रविवार रात ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट के पास गलतफहमी में युवक के साथ मारपीट हो गई। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और युवक का अस्पताल में उपचार कराया। ढिकुली के लदुआ क्षेत्र में एक युवक तीन चार दिनों से एक रिजॉर्ट में रह रहा था।
रविवार रात वह अपनी लाइटरनुमा पिस्टल के साथ घूम रहा था। इसी बीच ग्रामीणों को गलतफहमी हुई और सभी ने उसकी पिटाई कर दी। युवक की पिटाई होने का वीडियो रात में ही वायरल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के शिकार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक मुरादाबाद के पाकबाड़ा का रहने वाला है। वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और यहां पर रहने आया था। परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह उसे अपने साथ ले गये हैं। तहरीर नहीं मिली है, फिर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद