{"_id":"6a7783cf321eb31c430ecc77","slug":"monkeys-bit-two-women-in-ranibagh-haldwani-news-c-337-1-shld1032-135485-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रानीबाग में बंदरों ने दो महिलाओं को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रानीबाग में बंदरों ने दो महिलाओं को काटा
Sun, 09 Aug 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग में बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। शनिवार दोपहर बंदरों ने रानीबाग ग्रामसभा के तोक अक्षयवट में दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थानीय निवासी दीपक नौगाई ने बताया कि रेवाधर पालीवाल की पत्नी कृष्णा दोपहर में आंगन में काम कर रही थी, तभी बंदर ने पीछे से हमला कर उनकी पीठ पर बुरी तरह काट लिया। बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें 12 इंजेक्शन लगाए। पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र नेगी की पत्नी इंद्रा नेगी को भी बंदरों ने काट लिया। बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासी परेशान हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन