{"_id":"61c364e3eb9db402895cb7b1","slug":"modi-s-public-meeting-will-be-held-in-the-grounds-of-mb-inter-college-haldwani-news-hld448495187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी मोदी की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी मोदी की जनसभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह कुमाऊं की करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने मैदान का निरीक्षण कर जनसभा स्थल पर मोहर लगाई। सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने मैदान किनारे लगे ट्रांसफार्मर और जीओ के टावर को हटाने के आदेश दिए हैं।
डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने बुधवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। मैदान को तैयार करने और आसपास की सड़कों को सही करने के आदेश जारी किए गए हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है। पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
सड़कों को सही करने के दिए आदेश
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के आसपास की सड़कें नगर निगम के पास हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने तीन किलोमीटर की परिधि की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन में सभास्थल के आसपास की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
40 लोगों की क्षमता का बनेगा मंच
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने मंच बनाने की तैयारी कर ली है। दिल्ली की एक्सिस कम्युनिकेशन फर्म को मंच बनाने का ठेका दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 40 लोगों की क्षमता का मंच बनाया जाएगा। 60 फीट का डी बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के आने के लिए अलग रास्ता बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मंच तक सीधे वाहन से पहुंचेंगे। वीआईपी का रास्ता अलग होगा।
आज सीएम करेंगे मैदान का निरीक्षण
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण करेंगे। सीएम के निजी सचिव केके मदान ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुचेंगे। यहां से कार से एमबी इंटर कॉलेज मैदान का स्थलीय भ्रमण कर सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। 2:45 बजे एमबी इंटर कालेज से कार से सीधे एफटीआई पहुंचकर तीन बजे देहरादून को प्रस्थान करेंगे।