फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mobiles stolen from Uttarakhand recovered from Jammu and Kashmir to West Bengal

जम्मू-कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल तक बरामद हुए उत्तराखंड से चोरी हुए मोबाइल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mobiles stolen from Uttarakhand recovered from Jammu and Kashmir to West Bengal
हल्द्वानी। नैनीताल जिले से चोरी हुए लाखों की कीमत के मोबाइलों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से बरामद किया है। बरामद मोबाइलों में से कुछ मोबाइल उनके स्वामी को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में मोबाइल एप (साइबर सेल) ने मोबाइल चोरी मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सीओ स्पेशल ऑप्स नितिन लोहनी की टीम ने नैनीताल जिले में चोरी हुए मोबाइल फोन की निगरानी के बाद 256 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बताया कि बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36.37 लाख रुपये बताई जा रही है। अलग-अलग कंपनी के 256 मोबाइल जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। पिछले छह महीने में मोबाइल एप (साइबर सेल) इकाई की टीम एक करोड़ रुपये के चोरी हुए मोबाइल बरामद कर चुकी है। वहीं लगातार चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उनकी मॉनीटिरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल बरामद करने वाली मोबाइल एप टीम में मोबाइल एप इकाई प्रभारी उमेश मलिक, सिपाही किशन सिंह कुंवर, नरेश सिंह मेहरा, प्रकाश सिंह बिष्ट और बलवंत सिंह बिष्ट शामिल रहे। वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed