फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA Sumit Hridyesh

हल्द्वानी के समग्र विकास के हरसंभव प्रयास करेंगे: सुमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA Sumit Hridyesh
हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश का शनिवार को रामलीला मैदान, शीशमहल में क्षेत्रीय नागरिकों ने कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वह हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए हर संभव कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम में काठगोदाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश का फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और इंदिरा हृदयेश अमर रहे नारों के साथ हुई। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने दो मिनट का मौन रख कर स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गिरीश तिवारी, केआर पांडे, अनिल गौड़, विजय सम्मल, रामू भारती, राजू सुयाल, एडवोकेट वरुण प्रताप भाकुनी, पुष्पा सम्मल, हर्ष मनकोटी, भुवन तिवारी, भीम सिंह मेर, गिरीश पांडे, इंदर बिष्ट, अनिता रावत, उमा रावत, राधा रावत, कमला बिष्ट, आनंद आर्य, अरुण गौड, मीना बिष्ट, नंदी देवी, राज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा नवनिर्वाचित विधायक हृदयेश का वार्ड-एक काठगोदाम पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। शाम पांच बजे सुमित हृदयेश वार्ड-एक अंतर्गत बद्रीपुरा पहुंचे और विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने गौला हेड, देवलढूंगा और नई बस्ती क्षेत्र में पहुंच स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, यशपाल आर्य, किशन अनेरिया, भगवती बिष्ट, प्रदीप कुमार, सूरज बिष्ट, गुरप्रीत चड्डा, कुंदन बिष्ट, शकुंतला देवी, शाइमा सिद्दीकी, गीता भट्ट, प्रेमा शाही, विजय सिंह, कविता, तेहजीम मियां, नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed