फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA Ram Singh Kaida submitted memorandum to CM Dhami

CM Dhami: विधायक राम सिंह ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, ओखलकांडा पीएचसी के उच्चीकरण की मांग

Sun, 22 Oct 2023 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 22 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा, धारी, भीमताल और रामगढ़ के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
MLA Ram Singh Kaida submitted memorandum to CM Dhami
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओखलकांडा, धारी, भीमताल और रामगढ़ के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए विधायक राम सिंह कैड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। कैड़ा ने ओखलकांडा के पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण करने की मांग की है। 
विज्ञापन


ओखलकांडा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों, कर्मचारियों की तैनाती की भी मांग की है। कहा कि इससे क्षेत्र के मरीजों को 100 किमी दूर हल्द्वानी के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही भीमताल, रामगढ़, पदमपुरी के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। कैड़ा ने मोटर मार्गों पर डामरीकरण, नेटवर्क संबंधित समस्या को भी हल करने की मांग की है। 
विज्ञापन



सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की मांग
सेवानिवृत्त सेवारत अर्द्धसैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति की शनिवार को बरातघर में हुई बैठक में विभिन्न केंद्रीय कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में हल्द्वानी में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि सीजीएचएस की डिस्पेंसरी खोलने के लिए पीएम को अवगत कराया था। पीएमओ पोर्टल के माध्यम से जवाब भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संरक्षक वीडी उपाध्याय ने हल्द्वानी में ही सीजीएचएस की डिस्पेंसरी को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाना चाहिए। इस मांग को लेकर भविष्य की रणनीति बनाई गई। संचालन अर्द्धसैनिक समिति के संरक्षक केसी पंत ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed