फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA got to know about the patients admitted in Base Hospital

विधायक ने बेस अस्पताल में भतीऱ् मरीजों का हाल जाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA got to know about the patients admitted in Base Hospital
हल्द्वानी के बेस अस्पताल का निरीक्षण करते विधायक सुमित हृदयेश। संवाद
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने बेस अस्पताल के ओपीडी, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, बच्चा वार्ड, इमरजेंसी, फार्मेसी और डायलिसिस लैब की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस बीच मरीजों और उनके परिजनों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं बर्ताइं। विधायक के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। पता चला कि अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है। वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग नहीं है। इस मामले में विधायक ने सीएमएस डॉ. सविता ह्यांकी से बात की और व्यवस्था में सुधार के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। लोगों ने विधायक से शिकायत की कि डायलिसिस फिल्टर का चार या पांच बार प्रयोग होना चाहिए लेकिन कर्मचारी उसका 12 से 15 बार प्रयोग कर रहे हैं। किडनी की समस्या से परेशान लोगों का डायलिसिस से उपचार किया जाता है। विधायक ने समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, शोभा बिष्ट, नरेश अग्रवाल, कौशलेंद्र भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed