{"_id":"b93114cc20141594624f70950c398579","slug":"missing-woman-found-with-the-young-man-at-the-bus-kichha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर किच्छा के युवक के साथ मिली लापता महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर किच्छा के युवक के साथ मिली लापता महिला
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 20 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से करीब एक सप्ताह पहले गायब हुई महिला को किच्छा के एक युवक के साथ हल्द्वानी बस अड्डे पर उसके पति ने पकड़ लिया। पहले तो उक्त युवक महिला का पति बनकर धौंस जमाने लगा, पर जब आसपास के लोग पति के साथ एकत्र हुए और पुलिस लेकर कोतवाली पहुंची, तो अकड़ कम हुई।
विज्ञापन
महिला का कहना था कि किच्छा का यह युवक नैनीताल में ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने की बात कहकर लाया है। वहीं, महिला के साथ ही परिवार की भतीजी भी गायब है, उसकी लोकेशन नैनीताल में मिलने और किच्छा के युवक के साथ रहने की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसके बाद नैनीताल पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
नेपाल सेना से हवलदार पद से रिटायर हुए एक फौजी ने भारत सीमा के पास ही नेपाल क्षेत्र में कास्मेटिक सामान बेचने की दुकान खोली है। इस दुकान को चलाने की जिम्मेदारी उसने अपनी पत्नी को दी थी। रिटायर फौजी अक्सर बाहर ही रहता था। रिटायर फौजी ने बताया कि किच्छा का एक युवक कुछ दिन पहले उसकी दुकान में सामान खरीदने के लिए आया था। इसके बाद उसकी पत्नी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई।
विज्ञापन
उसने पत्नी की गुमशुदगी नेपाल पुलिस में दर्ज कराई है। नेपाल पुलिस को महिला के हल्द्वानी और आसपास होने की सूचना मिली। इसके बाद रिटायर फौजी तलाशता हुआ हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचा। इस बीच पत्नी उक्त युवक के साथ नैनीताल जाने वाली बस के पास दिखाई दी, तो उसने रोक लिया। इस बीच उक्त युवक महिला को अपनी पत्नी बताते हुए रिटायर फौजी से भिड़ गया। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी।
आसपास के लोगों ने सूचना दी, तो पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। बाद में उक्त युवक ने अपनी गलती मान ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए सभी को कोतवाली में भी बैठाया हुआ है।वहीं, रिटायर फौजी की भतीजी बताई जा रही एक और युवती एवं किच्छा के इस युवक से संबंध का पता चला है। बताया जा रहा है कि रिटायर फौजी की भतीजी और पत्नी को युवक ने नैनीताल के एक होटल में ठहराया हुआ था। मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शुरू की है।