Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missing ex-serviceman dies in haldwani

हल्द्वानी: लापता पूर्व सैनिक की मौत, जंगल में फंदे से लटका मिला शव; शेयर बाजार में नुकसान और कर्ज से थे परेशान

Sat, 14 Nov 2026 09:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 14 Nov 2026 09:21 PM IST
सार

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूंगा निवासी 42 वर्षीय पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह मेहरा का शव शनिवार को भद्यूनी के जंगल में करीब चार किमी अंदर एक पेड़ से लटका मिला। वह 24 अक्तूबर से लापता थे।

विज्ञापन
Missing ex-serviceman dies in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूंगा निवासी पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह मेहरा (42) का शव शनिवार को भद्यूनी के जंगल में करीब चार किमी अंदर एक पेड़ से लटका मिला। वह 24 अक्तूबर से लापता थे। पुलिस जांच में पूर्व सैनिक के भारी कर्ज में डूबने की वजह से मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परिजनों ने पूर्व सैनिक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कई दिन तक उनकी तलाश हुई और जंगल में डॉग स्क्वाॅड के साथ सर्च अभियान भी चलाया गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अंतिम बार उन्हें भद्यूनी गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाते हुए देखा गया था। शनिवार को गांव की कुछ महिलाओं ने जंगल में करीब चार किमी अंदर पेड़ पर सड़ा-गला शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। टीम पहुंची और परिजनों से शिनाख्त कराई। पहचान के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पुष्कर मेहर छह-सात वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक छोटी बेटी है। शेयर बाजार में उन्होंने काफी निवेश किया लेकिन नुकसान होता रहा। इस दौरान उन्होंने पत्नी समेत अन्य रिश्तेदारों के जेवरात गिरवी रखकर भी बड़ी रकम शेयर बाजार में निवेश की थी लेकिन इस बार भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। तब से वह मानसिक तनाव में थे। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। कर्ज में डूबने की बात सामने आई है, फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed