{"_id":"66c6e4287c83e746530fca8e","slug":"misdeed-of-10th-class-student-in-haldwani-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Crime: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, चार दिन बाद लड़की को पुलिस ने किया बरामद; आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Crime: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, चार दिन बाद लड़की को पुलिस ने किया बरामद; आरोपी को भेजा जेल
Thu, 22 Aug 2024 12:39 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:39 PM IST
सार
हल्द्वानी में 15 अगस्त को लापता हुई 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी में कोतवाली क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुई 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार हल्द्वानी निवासी छात्रा 15 अगस्त की सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन कर किशोरी को 19 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital News: इलाज के लिए बेटी को पीठ पर 22 किमी पैदल लाया पिता, 18 दिनों से बंद है मार्ग; लोगों को परेशानी
विज्ञापन
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर राजपुरा निवासी दुलाल घोष (21) के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि आरोपी छात्रा को लेकर सुशीला तिवारी के पास अपने रिश्तेदार के घर ले गया था जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।