फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining in many rivers including Gaula in Kumaon

कुमाऊं में गौला समेत कई नदियों में खनन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mining in many rivers including Gaula in Kumaon
हल्द्वानी, आज से गौला में खनन बंद होने के बाद गौला के किनारे खड़े डंपर। अमर उजाला
हल्द्वानी। कुमाऊं की नदियों में खनन सत्र मंगलवार को पूरा हो गया, इसके बाद खनन कार्य बंद हो गया। इस सत्र में गौला समेत अन्य नदियों में खनन से करीब ढाई अरब रुपये का राजस्व मिला है। हालांकि कई नदियों में तय मात्रा के सापेक्ष खनिज निकासी का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। गौला में भी तय लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख घनमीटर खनिज निकासी कम हुई है।
विज्ञापन

सरकारी राजस्व का बड़ा स्रोत खनन है। कुमाऊं में सबसे ज्यादा खनन गौला नदी में होता है। गौला में 1450 हेक्टेयर में होने वाले खनिज निकासी का लक्ष्य 38 लाख घनमीटर रखा गया था। इस सत्र में करीब 37 लाख घनमीटर खनिज निकासी हो सकी है। इससे वन निगम, वन विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों को एक अरब पिचासी करोड़ बयालीस लाख का राजस्व मिला है। वन निगम के आरएम केएन भारती ने बताया कि इसी तरह नंधौर नदी में होने वाले खनन से 31 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है। नदी में तय लक्ष्य के सापेक्ष नौ सौ घनमीटर खनिज निकासी कम हुई है। इसी तरह शारदा नदी में होने वाली खनिज निकासी से करीब नौ करोड़ सत्तासी लाख का राजस्व मिला है। इस नदी में दो लाख पैसठ हजार घनमीटर खनिज निकासी का लक्ष्य था, उसकी तुलना में दो लाख छब्बीस हजार घनमीटर खनिज हो सकी है। कोसी, दाबका से करीब बीस करोड़ का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

बंद हुआ कोसी-दाबका नदी में खनन
- नदी में नहीं पूरा हो पाया खनन का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। कोसी-दाबका नदी में खनन का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। मानसून सीजन को देखते हुए नदी में खनन बंद कर दिया गया है। खनन से करीब बीस करोड़ का राजस्व वसूला गया है। वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश सिंह बिष्ट ने बताया कि कोसी नदी में 631121 लाख घनमीटर और दाबका नदी में 167769 लाख घनमीटर का लक्ष्य था। खनन बंद होने तक कोसी में 274017 लाख और दाबका में 137158 लाख घनमीटर ही खनन हो पाया। राजस्व की बात करें तो कोसी नदी से 13,23,77000 रुपये राजस्व मिला जबकि दाबका नदी से 6,63,40000 रुपये राजस्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई गई
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के रेंजर आरपी जोशी ने बताया कि खनन सत्र समाप्त हो गया है। इसके बाद बैरियर को बंद करने समेत अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गेटों के पास खाई भी खोदी जाएगी, जिससे कोई वाहन खनन क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed