फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Milk will also have to pay higher prices from tomorrow

कल से दूध के भी चुकाने पड़ेंगे अधिक दाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Milk will also have to pay higher prices from tomorrow
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी/लालकुआं। गैस सिलिंडर, पेट्रोल डीजल, खाद्य पदार्थों के बाद अब दूध और उसके उत्पादों पर भी महंगाई की मार पड़ने जा रही है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं अपने आंचल ब्रांड दूध और दुग्ध उत्पाद के दामों में बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। दूध के दाम आठ रुपये प्रति लीटर और घी के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। ये दाम नौ अप्रैल से लागू होंगे।
विज्ञापन

नैनीताल दुग्ध संघ ने डीजल और बढ़ती लागत का हवाला देते हुए दामों में भारी बढ़ोत्तरी की है। इससे आम आदमी का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है।
उत्पादकों के दूध का दाम सिर्फ एक रुपया बढ़ाया
हल्द्वानी। दूध उत्पादकों के हिस्से प्रति लीटर सिर्फ एक रुपये आया है। यानी उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध में सिर्फ एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

आचार संहिता में ही बढ़ गए दूध के दाम
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़ी कई दुग्ध समितियों में प्रबंध कमेटी के चुनाव होने हैं। एक अप्रैल से चुनाव आचार संहिता जारी हो गई है। ऐसे में चुनाव के समय दूध के दाम नहीं बढ़ सकते हैं। नियमों के अनुसार यह नीतिगत मामला है। बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किए बिना भी दूध और दुग्ध उत्पादों के दाम नहीं बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध के दाम बढ़ाने का फैसला आचार संहिता से पहले 31 मार्च को ही ले लिया गया था। डीजल और बढ़ती लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आचार संहिता के बाद बोर्ड में इसे पास करा लिया जाएगा।
-एचएस कुटौला, सामान्य प्रबंधक नैनीताल दुग्ध संघ
आचार संहिता में दूध और दुग्ध उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाए जा सकते हैं। मेरे संज्ञान में दाम बढ़ाने की कोई जानकारी नहीं है।
-जीवन सिंह नागन्याल, एमडी यूसीडीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed