{"_id":"57527b774f1c1b6a7910a82b","slug":"milk-producers-will-soon-impetus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादकों को जल्द मिलेगा प्रोत्साहन मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादकों को जल्द मिलेगा प्रोत्साहन मूल्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा साढे़ पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित दुग्ध उत्पादक समिति के भवन का शुक्रवार को श्रम, सेवायोजन एवं दुग्ध विकास मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही दुग्ध उत्पादकों के रुके हुए प्रोत्साहन मूल्य का भुगतान कर देगी।
यहां दौलिया हल्दूचौड़ स्थित दुुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में आयोजित समारोह में मंत्री श्री दुर्गापाल ने कहा प्रदेश में सियासी संकट के बाद अब सरकार विकास कार्यों को फिर पटरी पर लाने के प्रयास में जुटी है। जल्द ही तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा महिलाएं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में श्वेत क्रांति के माध्यम से बेरोजगारी दूर कर रही हैं।
इसको बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है। गंगा-गाय योजना को दोगुना कर दिया गया है, जिससे गरीब एवं असहाय लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष संजय किरौला, सामान्य प्रबंधक पीसी शर्मा, समिति के अध्यक्ष खीमानंद दुम्का, सचिव हरीश जोशी, मोहन बिरखानी, प्रधान राधा भट्ट, कीर्ति पाठक, हरीश जोशी, दया बमेठा, भगवान सिंह धामी, मनमोहन सिंह बिष्ट, ललता प्रसाद जोशी, रुकमणि नेगी आदि थे।