{"_id":"57cb19da4f1c1bd5352cc0c4","slug":"military-force-will-help-widows","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य विधवाओं की मदद करेगी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य विधवाओं की मदद करेगी सेना
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने अब सैन्य विधवाओं की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। विधवाओं द्वारा तैयार सिलाई, कढ़ाई के सामान को अब सेना कैंटीन में बेचेगी। इससे विधवाओं को आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने बताया कि सैनिकों की विधवाएं सिलाई, कढ़ाई और बुनाई का काम करती हैं तो उन्हें सामान लेकर बाजार का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
सैन्य विधवाओं द्वारा तैयार सामान अब सेना की कैंटीन में बेचा जाएगा। इस मामले में सैन्य विधवाएं जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय में फोन नंबर 2810 या 221614 से संपर्क कर सकती हैं। विभाग के कर्मचारी और अधिकारी ऐसे लोगों की मदद करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन