फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Middle aged man injured in Sitarganj road accident dies

Nainital News: सितारगंज सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man injured in Sitarganj road accident dies
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सितारगंज निवासी 50 वर्षीय रामपाल को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घायल अधेड़ को सितारगंज से एसटीएच रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एसटीएच की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि उनके पास सीटी स्कैन के पैसे नहीं थे। इस कारण डॉक्टरों ने सीटी स्कैन नहीं किया। उधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सितारगंज के मैनाझंडी निवासी 50 वर्षीय रामपाल सोमवार देर शाम पत्नी सुरजा देवी की दवा लेने बाजार गए थे। वह दवा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। घर से थोड़ी ही दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल के भांजे मनोज ने बताया कि रामपाल को पहले सितारगंज सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे जब एसटीएच की इमरजेंसी में लाया गया तो स्टाफ ने ऑक्सीजन न होने की बात कही। सीटी स्कैन के लिए 1900 रुपये जमा करने को कहा। उनके पास 1900 रुपये नहीं थे। इस कारण सीटी स्कैन नहीं कराया जा सका। काफी मिन्नतों के बाद जांच कराई गई लेकिन कुछ ही देर बाद रामपाल की मौत हो गई। परिजनों को कहना है कि डॉक्टर लापरवाही नहीं बरतते तो शायद रामपाल की जान बच जाती। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन


प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसी कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। अस्पताल में गरीब लोगों का इलाज निशुल्क किया जाता है।
- डॉ. जीएस तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक, एसटीएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed