{"_id":"6a52999edfcbcb71a903e6c4","slug":"memorandum-submitted-regarding-contract-professors-and-dilapidated-roads-nainital-news-c-238-1-shld1023-128097-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संविदा प्राध्यापकों और खस्ताहाल सड़कों के संबंध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संविदा प्राध्यापकों और खस्ताहाल सड़कों के संबंध में सौंपा ज्ञापन
Sun, 12 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिक्षक संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर संविदा प्राध्यापकों के विनियमितीकरण की कट-ऑफ डेट को वर्ष 2026 करने, संविदा शिक्षकों का मासिक वेतन बढ़ाकर 57,700 रुपये करने का आग्रह किया। शिक्षकों की समस्याओं के अलावा प्रतिनिधिमंडल ने जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित सात नंबर मार्ग और सिल्वटन होटल के पास की क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, मनोज जोशी, मोहित लाल साह, अरविंद पडियार, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन