फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Medical store owner sued for entering into house

घर में घुसकर मारपीट में मेडिकल स्टोर स्वामी पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner sued for entering into house
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर स्वामी और उसके साथियों की ओर से एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेडिकल स्टोर स्वामी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चीना चौकी मल्लीताल निवासी संतोष सिंह ने मल्लीताल स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी और उसके अज्ञात साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर देते हुए संतोष ने कहा कि 17 जनवरी को शाम के समय कुछ लोगों ने उसके बेटे के बारे में पूछते हुए उसके घर में घुसकर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। कारण पूछने पर उससे पिटाई की गई। पीड़ित ने व्यापारी सहित अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है कि डर से उनका बेटा तीन दिन से घर नहीं आ रहा है। उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। संतोष ने आरोपियों से परिवार को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मल्लीताल के एक मेडिकल स्टोर के मालिक सहित अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed