फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Medical Collage Staff in Haldwani

अस्थायी अस्पताल, वायरोलॉजी लैब के 110 कर्मियों को नहीं मिला सेवा विस्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Medical Collage Staff in Haldwani
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज में स्थित अस्थायी अस्पताल और वायरोलॉजी लैब कर्मियों को सेवा विस्तार नहीं मिला है। इन दोनों जगहों पर विभिन्न पदों पर सौ से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इन्हें हर माह करीब बीस लाख तक वेतन दिया जाता है।
विज्ञापन

पिछले साल कोविड मरीजों की संख्या बढ़ी थी। इसके बाद बीमारी से निपटने के लिए मेडिकल कालेज परिसर में डीआरडीओ के सहयोग से पांच सौ बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया था। इस अस्पताल के संचालन के लिए नर्स, डेटा इंट्री आपरेटर, फार्मेसिस्ट, सुरक्षा कर्मी आदि को तैनात किया गया था, इनकी संख्या करीब सत्तर थी। इसी तरह कोविड की ज्यादा जांच एक समय में करने के लिए वॉयरोलॉजी लैब में साइंटिस्ट, तकनीशियन, डाटा इंट्री आपरेटर समेत अन्य पदों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इन कर्मियों के वेतन पर करीब बीस लाख प्रतिमाह वेतन दिया जाता था। इन कर्मियों का सेवा काल दो दिन बाद समाप्त हो रहा है। इनका सेवा विस्तार नहीं हुआ है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि संबंधित कर्मियों को अस्थायी अस्पताल आदि जगह पर तैनात किया गया था, इन कर्मियों के आगे सेवा विस्तार संबंधी शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ। आगे जैसे भी निर्देश होंगे, उसी क्रम में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed