{"_id":"616b3a82fe059e184d708eef","slug":"mbpg-students-uproar-on-demand-for-extension-of-admission-date-haldwani-news-hld441619625","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी: प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग पर छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी: प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग पर छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्रथम वरीयता के छात्रों को प्रवेश के लिए और मौका देने की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा किया लेकिन प्राचार्य ने और तिथि बढ़ाने से इंकार कर दिया।
छात्र नेता सूरज जंतवाल ने कहा कि अभी कई विद्यार्थियों के ओबीसी के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए हैं। लिहाजा उन्हें अपने दस्तावेज पूरे कराने के लिए और मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय वृद्धि नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इधर, प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए एक महीने से अधिक समय दिया गया है। इसके बाद भी महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। प्रतीक्षारत छात्र तीसरी मेरिट सूची की प्रतीक्षा में हैं। ऐसे विद्यार्थी कई बार महाविद्यालय के चक्कर काट चुके हैं, उन्हें प्रवेश का मौका नहीं मिल रहा है। कहा कि 18 अक्तूबर को दूसरी मेरिट का पोर्टल भी बंद कर तीसरी मेरिट की तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
एमबीपीजी: दो हजार से अधिक छात्रों ने जमा की फीस
हल्द्वानी। एबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची के विद्यार्थियों की फीस जमा करने की अंतिम तिथि आज पूरी हो गई है। अब द्वितीय वरीयता के विद्यार्थी 18 अक्तूबर तक फीस जमा करा सकते हैं। 18 अक्तूबर के बाद तीसरी मेरिट की तैयारी शुरू की जाएगी। 21 अक्तूबर तक तीसरी मेरिट भी जारी की जाएगी।
प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि अब तक प्रवेश के लिए ढाई हजार से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, जबकि दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फीस भी जमा करा दी है। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 922, बीएससी (पीसीएम) में 332, बीएससी (जेडबीसी) में 342 और बीकॉम में 411 विद्यार्थी फीस जमा करा चुके हैं। बीए में कुल 1660, बीएससी (पीसीएम) 560, बीएससी (जेडबीसी) में 560 और बीकॉम में 640 सीटें हैं। बताया कि तीसरी मेरिट के बाद सभी सीटों के फुल होने की संभावना है।
एमबीपीजी: तीन पालियों में विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज मेें स्नातक प्रथम वर्ष, स्नातक अंतिम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर अंमित सेमेस्टर के हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए बाहर से अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था करनी पड़ी।
परीक्षा प्रभारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में स्नातक प्रथम वर्ष में गणित के 746 में से 551, जीवविज्ञान के 472 में से 423, हिंदी साहित्य के 381 में से 345 ने परीक्षा दी। दूसरी पानी में बीकॉम प्रथम वर्ष के 889 में से 832, बीएस तृतीय इतिहास के 15 में से 14 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीसरी पाली में बीए छठे सेमेस्टर के अर्थशास्त्र के 234 में से 231, शिक्षा शास्त्र के 369 में से 359 और मनोविज्ञान के 646 में से 633 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।