फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBPG College: Examination of 3700 students of National Education Policy from today

एमबीपीजी कॉलेज: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 3700 विद्यार्थियों की आज से परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
MBPG College: Examination of 3700 students of National Education Policy from today
हल्द्वानी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आज से कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होगी। एमबीपीजी कॉलेज में 4200 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रवेश लिया था, जिनमें से 500 छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है। ऐसे में 3700 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेेंगे। पहले दिन बीएससी गणित और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा है। गणित में 462 और वनस्पति विज्ञान में 444 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हैं। नकल रोकने के लिए आंतरिक उड़न दस्ता बनाया गया है। इसके अलावा कॉलेज में प्रवेश से पहले गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। छात्र-छात्राओं के मोबाइल समेत अन्य आवश्यक चीजों को स्ट्रांग रूम में रखने की व्यवस्था की गई है। बाहरी छात्रों का कॉलेज के भीतर पूर्ण रूप से प्रवेश वर्जित रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed