{"_id":"6167329085bc73399c39ee9f","slug":"mbpg-20-seats-may-increase-in-biotechnology-haldwani-news-hld441323854","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी : बायोटेक्नोलॉजी में बढ़ सकती हैं 20 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी : बायोटेक्नोलॉजी में बढ़ सकती हैं 20 सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी विषय में दाखिले की उम्मीद लगाए छात्रों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। एमबीपीजी महाविद्यालय के अनुरोध पर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बायोटेक में 20 सीटें बढ़ाने के संबंध में पैनल गठित कर दिया है। पैनल के निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं तो सीटें बढ़ सकती हैं।
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने बताया कि महाविद्यालय में बायोटेक की 44 सीटें हैं। सभी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। सामान्य वर्ग की 32 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। महाविद्यालय ने विवि से 20 सीटें बढ़ाने का अनुरोध किया था। विवि ने इसके लिए पैनल गठित कर दिया है। पैनल 25 अक्तूबर को निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगा। पैनल पढ़ाने के लिए प्राध्यापकों की पर्याप्त संख्या, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, कक्षों की पर्याप्त संख्या समेत तमाम जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी लेगा। पैनल को सब कुछ दुरुस्त मिला तो सीटें बढ़ सकती हैं और प्रतीक्षारत विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकता है।
एमबीपीजी: 16 और 18 है फीस जमा कराने की अंतिम तिथि
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के ऑफलाइन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद फीस जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। अंतिम तिथि के बाद तीसरी वरीयता की सूची जारी की जाएगी। प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम और द्वितीय वरीयता के विद्यार्थियों के अनुरोध पर उनकी ऑफलाइन दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। प्रथम वरीयता के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर और द्वितीय वरीयता के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रथम, द्वितीय वरीयता के विद्यार्थियों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। सीधे तीसरी वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई: अब तक 159 दाखिले
हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को 16 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। अब तक 159 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। आईटीआई प्रबंधन अब दूसरी सूची जारी करेगा। प्रवेश प्रभारी बीना जोशी ने बताया कि पहली वरीयता सूची में 333 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी।