फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MB has today filed nomination papers in college, march banned

एमबी कॉलेज में आज होंगे नामांकन दाखिल, जुलूस प्रतिबंधित

Thu, 01 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

 एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज परिसर में जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। केवल प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और अनुमोदक को ही प्रवेश दिया जाएगा।  इधर, बुधवार को कॉलेज के बाहरी काउंटर संख्या तीन से नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। पूर्वाह्न 11 बजे से सायं चार बजे तक कुल 132 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें एनएसयूआई से अध्यक्ष पद प्रत्याशी देवेंद्र नेगी ने 12 और एबीवीपी से प्रत्याशी विकास सिंह सिजवाली ने 10 नामांकन फार्म खरीदे। जबकि उपाध्यक्ष पद के चार, छात्रा उपाध्यक्ष के चार, सचिव के दो, संयुक्त सचिव के तीन, कोषाध्यक्ष के सात और विवि प्रतिनिधि पद के आठ नामांकन पत्र बिके।   

विज्ञापन

एमबी कॉलेज में नामांकन के दौरान जुलूस लेकर आने पर पाबंदी लगा दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. डीसी पंत ने बताया कि नामांकन पत्र बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से अपराह्न एक बजे तक दाखिल कर सकेंगे। इसके उपरांत अपराह्न एक से तीन बजे नाम वापसी, अपराह्न तीन से सायं पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल तथा सायं साढ़े पांच बजे वैध प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी मध्य गेट से कालेज में प्रवेश करेंगे, बाकी गेट बंद रहेंगे। इसके अलावा छात्रसंघ निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची तैयार करने का काम चल रहा है। इस दौरान चीफ प्राक्टर डा. आरएस भाकुनी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य डा. वाईसी सिंह, डा. एएस उनियाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed