{"_id":"222e82516f2f6259a166d9d64d411174","slug":"mb-college-caught-the-first-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी कालेज में पकड़ा गया पहला नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी कालेज में पकड़ा गया पहला नकलची
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Tue, 12 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीपीजी कालेज में चल रही कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सोमवार को पहला नकलची पकड़ा गया। सोमवार को प्रथम पारी में सुबह सात बजे से बीएससी प्रथम वर्ष का केमिस्ट्री का पेपर था।
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद जब कालेज के उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग की तो एक कक्ष में एक परीक्षार्थी को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया। उसकी उत्तर पुस्तिका सील करके दूसरी कापी दे दी गई। विवि के आब्जर्वर एवं उच्चशिक्षा के पूर्व जेडी प्रो. बीसी उप्रेती ने बताया कि परीक्षाएं पिछले माह अप्रैल में दूसरे सप्ताह से शुरू हुई थीं। जिसमें अब तक कोई नकलची नहीं पकड़ा गया था।
विज्ञापन