फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mayor named Atal and Guru Golwarkar Marg

Nainital News: मेयर ने किया अटल और गुरु गोलवरकर मार्ग का नामकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mayor named Atal and Guru Golwarkar Marg
अटल मार्ग का नामकरण करते मेयर गजराज सिंह बिष्ट। संवाद
हल्द्वानी। शासन के निर्देश पर मेयर ने बृहस्पतिवार को नवाबी रोड और पनचक्की चौराहा के आईटीआई मार्ग का नामकरण किया। नवाबी रोड को अटल और पनचक्की से आईटीआई मार्ग को गुरु गोलवरकर मार्ग नाम दिया गया है। अब यह मार्ग इन्हीं नए नामों से जाने जाएंगे।
विज्ञापन


मार्गों के नामकरण समारोह के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि अटल मार्ग की कई महिलाओं ने उनसे यहां सुलभ शौचालय की मांग की है। इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। यहां हाईटैक शौचालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल मार्ग का नामकरण कर उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की है। मेयर ने कहा कि मुखानी सड़क जो पनचक्की चौराहा से आईटीआई तक है, उसका नाम आरएसएस के संस्थापक सदस्य माधव सदाशिव राव गोलवरकर गुरु जी के नाम पर रखा गया है। गोलवरकर को सभी गुरुजी के नाम से जानते थे। इसीलिए मार्ग का नाम गुरु गोलवरकर मार्ग रखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लालडांठ चौराहे से पनचक्की चौराहा तक पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल बीसी जोशी, चंबल पुल से कठघरिया चौराहा तक बाबा हैड़ाखान मार्ग, कठघरिया चौराहा बाबा हैड़ाखान चौराहा नाम से जाने जाएंगे। इनका भी जल्द नामकरण किया जाएगा। इसके अलावा नीब करौरी महाराज, स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश, महावीर मार्ग, हरिप्रसाद टम्टा मार्ग की भी जल्द घोषणा की जाएगी।

अटल मार्ग का नामकरण करते मेयर गजराज सिंह बिष्ट। संवाद

अटल मार्ग का नामकरण करते मेयर गजराज सिंह बिष्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed