फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Massive fire in Bhawali, five shops and houses burnt to ashes

Nainital News: भवाली में भीषण अग्निकांड, पांच दुकानें और मकान जलकर राख

Tue, 03 Jun 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in Bhawali, five shops and houses burnt to ashes
भवाली बाजार की दुकानों में लगी भीषण आग से उठती लपटें। संवाद
भवाली (नैनीताल)। नगर के देवी मंदिर के पास सोमवार की रात 8 बजे शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर राख हो गए। एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठी। प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग ने दुकानों के ऊपर मकानों को भी राख कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब आठ बजे एक दुकान से आग की लपटें उठना शुरू हुईं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते दुकान ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक अगल-बगल की चार दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड वाहनों के पहुंचने तक लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे। लेकिन आग की लपटें तेज होने से काबू नहीं पाया जा सका। लोग लाचार होकर दुकान और घरों को जलता हुआ देखते रहे। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने रात करीब 10.30 बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विकराल आग ने नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानों को तबाह कर दिया। दुकान स्वामियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते एक दुकान से अन्य दुकानों में लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक बंद रही बिजली
बाजार में आग के चलते ऊर्जा निगम ने बाजार क्षेत्र के एक फीडर की लाइट सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी थी। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली तीन घंटे तक बंद रही। जल संस्थान के आरपी डोभाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी के टैंकर भराए।


रोकना पड़ा मेन रोड का ट्रैफिक
मुख्य मार्ग के समीप लगी दुकानों की आग बहुत विकराल थी। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। आग की भयावहता से हर कोई हैरान और चिंतित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed