फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marriage took place at night after police intervention

Nainital News: पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रात में हुआ निकाह

Mon, 06 May 2024 04:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 06 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Marriage took place at night after police intervention
रामनगर। नगर के एक रिजॉर्ट में शनिवार को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रात में दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। बाद में निकाह के बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया। इससे पहले वर पक्ष की ओर से बरात न लाने पर वधु पक्ष थाने पहुंच गया था। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर वर पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

बड़ी मस्जिद खताड़ी के इस्माइल की पुत्री की शादी विजयनगर काशीपुर के साजिद से तय हुई थी। शनिवार को रामनगर के शहनाई रिजॉर्ट तेलीपुरा रोड पर काशीपुर से बरात आनी थी, लेकिन शाम तक दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। वधु पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर दूल्हा पक्ष के लोगों से संपर्क किया। ऐसे में शनिवार रात दूल्हा बरात के साथ रामनगर पहुंचा। निकाह कर दुल्हन को विदा करके ले गया। एसएसआई मोहम्मद युनूस ने बताया कि दूल्हे की मर्जी से शादी नहीं हो रही थी। इसके चलते वह घर से चला गया था। बाद में परिजनों के समझाने पर लौटा और निकाह कर दुल्हन को ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed