फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marathon: Manoj, Renu, Raghavendra and Kanchan won

मैराथन : मनोज, रेनू, राघवेंद्र और कंचन ने बाजी मारी

Mon, 07 Oct 2024 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 07 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Marathon: Manoj, Renu, Raghavendra and Kanchan won
नैनीताल। रन टू लिव संस्था के सहयोग और नैनीताल प्राणी उद्यान प्रशासन की ओर से वन्यप्राणी सप्ताह के तहत रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब तीन सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 10 किमी की दौड़ में मनोज सिंह और रेनू ने बाजी मारी।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में प्राणी उद्यान की उप निदेशक साक्षी रावत व रन टू लिव के सदस्य सागर देवराड़ी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। पांच किलोमीटर की स्कूली बच्चों और 10 किमी की ओपन दौड़ हुई। 10 किमी पुरुष वर्ग में मनोज सिंह प्रथम, अमर दीप द्वितीय और दीपक कुमार तृतीय रहे। वहीं महिला वर्ग में रेनू सिंह प्रथम, मेघा गोस्वामी द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

पांच किमी बालक वर्ग में राघवेंद्र प्रथम, कृष्णा बिष्ट द्वितीय और निखिल तृतीय जबकि बालिका वर्ग में कंचन ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और जिया ने तीसरा स्थान पाया। वहां संस्था के सचिव हरीश तिवारी, जू रेंजर प्रमोद तिवारी, धरम सिंह बोनाल, पुष्कर सिंह बोरा, महेश सिंह बोरा, नितिन मुकेश, विक्रम मेहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed