फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Maovadi Bhaskar Pandey of Almora

पुलिस ने खंगाले अल्मोड़ा में माओवादी भाष्कर के ठिकाने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Maovadi Bhaskar Pandey of Almora
अल्मोड़ा में माओवादी भास्कर पांडे के ठिकाने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 20 हजार के इनामी माओवादी भास्कर पांडे को दो दिन की रिमांड में लेने के बाद रविवार को पुलिस और एसओटीएफ ने अल्मोड़ा में उसके ठिकानों की पड़ताल की। पड़ताल में जानकारी मिली कि भास्कर ने अल्मोड़ा के बीहड़ जंगल को अपना ठिकाना बनाया था। यहां से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

13 सितंबर को अल्मोड़ा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी माओवादी भास्कर पांडे को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने भास्कर को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया। गिरफ्तारी के समय भास्कर के पास से पुलिस को एक पैन ड्राइव और कुछ साहित्य बरामद हुआ था। इसके आधार पर भी पुलिस ने भास्कर से पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके साथ ही रविवार को पुलिस और एसओटीएफ भास्कर को सोमेश्वर के उन क्षेत्रों में लेकर पहुंची जहां भास्कर ने पूर्व में वॉल पेंटिग करने के साथ ही अन्य माओवादी गतिविधियों को अंजाम दिया था। पुलिस उसके गोपनीय ठिकाने पर भी पहुंची। अल्मोड़ा में भास्कर ने बूड़ा जागेश्वर से ऊपर सौकिया थल के आगे हरिया टॉप के जंगल में अपना ठिकाना बनाया था। बताया जा रहा है कि यहां पर वह काफी लंबे समय तक रहा। यहां सीओ तपेश चंद, एसओटीएफ, एसओजी और प्रशासन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठिकाने से बरामद हुआ रोजमर्रा का सामान
अल्मोड़ा। बताया जा रहा है कि सौकिया थल में जिस स्थान पर भास्कर ने अपना ठिकाना बनाया था वहां पर बीहड़ जंगल होने के कारण लोगों की आवाजाही कम रहती है। यहां उसने गुफानुमा एक जगह पर प्लास्टिक के दो ड्रम में अपना स्लीपिंग बैग, जंगल सर्ववाकिल किट, टेंट, राशन, सब्जी, बर्तन और कपड़े रखे थे। पूछताछ में भास्कर ने यह भी बताया कि सोमेश्वर और द्वाराहाट क्षेत्र में पूर्व में हुई माओवादी घटनाओं को उसने ही अंजाम दिया था।
ठिकाना बताने में भी करता रहा गुमराह
अल्मोड़ा। पुलिस जब रविवार को भास्कर पांडे को लेकर उसके ठिकानों की पड़ताल करने पहुंची तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। एसओटीएफ (स्पेश्ल ऑपरेशन टॉस्क फोर्स) काफी लंबे समय से माओवादियों की जांच पड़ताल में जुटी है जिस कारण एसओटीएफ को माओवाद के संबंध में अधिक गहन जानकारी है। पुलिस ने भी भास्कर के ठिकाने तक पहुंचने के लिए एसओटीएफ की मदद ली।
पुलिस, प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में ठिकाने पर पहुंचा भास्कर
अल्मोड़ा। रविवार को भास्कर पांडे पुलिस और प्रशासन के कड़े पहरे में सोमेश्वर और जागेश्वर तक पहुंचा। इस दौरान उसकी निगरानी के लिए सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, दरोगा, एलआईयू, रेंज की एसओटीएफ और पुलिस लाइन से एक- चार की गारद मौजूद रही। माओवादी गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण भास्कर को कड़ी निगरानी में उसके ठिकानों तक ले जाया गया।
आईबी, एलआईयू, एसओटीएफ और यूपी एटीएस ने की पूछताछ
अल्मोड़ा। स्थानीय पुलिस के साथ ही आईअी, एलआईयू, एसओटीएफ और यूपी एटीएस ने भी भास्कर से पूछताछ की। पूर्व में माओवादी खीमसिंह बोरा को यूपी एटीएस ने ही गिरफ्तार किया था। तब बोरा से पूछताछ में यूपी एटीएस को भी भास्कर के बारे में कुछ जानकारी मिली थी जिसके आधार पर यूपी एटीएस भी भास्कर से पूछताछ के लिए पहुंची।

माओवादी भास्कर पांडे की गिरफ्तारी के बाद उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रविवार को उससे उन क्षेत्रों में निशानदेही कराई गई जहां उसने पूर्व में माओवादी गतिविधियों को अंजाम दिया था। भास्कर की निशानदेही पर बूढ़ा जागेश्वर के पास स्थित एक जंगल में उसके ठिकाने को भी चिन्हित किया गया। ठिकाने से कुछ सामान भी बरामद किया गया है। -सीओ/जांच अधिकारी, तपेश चंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed