{"_id":"61118cd98ebc3ef4162f5b6d","slug":"many-private-schools-also-opened-trouble-due-to-non-running-of-buses-haldwani-news-hld4340346159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई निजी स्कूल भी खुल गए, बसें नहीं चलने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई निजी स्कूल भी खुल गए, बसें नहीं चलने से परेशानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सरकारी माध्यमिक स्कूलों के बाद शहर के कई पब्लिक स्कूल भी सोमवार से खुल गए हैं। पहले दिन नौ से 12वीं तक की कक्षाओं में करीब 40 फीसदी उपस्थिति रही। इधर, स्कूल बसें न चलने के कारण अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और ले जाने की ड्यूटी निभानी पड़ी।
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने बीते दिवस बैठक कर निर्णय लिया था कि 18 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल खोलने पर सिर्फ ट्यूशन फीस लिए जाने के शासन के आदेश पर स्कूल संचालकों ने व्यय बढ़ने समेत कई दिक्कतों का हवाला दिया था। इधर, कई पब्लिक स्कूल पहले ही सोमवार से विद्यालय खोलने का अभिभावकों को एसएमएस भेज चुके थे, लिहाजा नैनीताल रोड पर स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल, सेंटथेरेसा स्कूल, बीयरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा बरेली रोड स्थित शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई पब्लिक स्कूल खुल गए। बीयरशिवा स्कूल की उप प्रधानाचार्या मीना सती ने बताया कि एसओपी के अनुसार तैयारी करने के बाद स्कूल में सोमवार से पठन-पाठन प्रारंभ कर दिया गया है। अभिभावकों की ओर से सहमति पत्र लाने वाले बच्चों को कक्षाओं में बुलाया गया है। केंद्रीय विद्यालय भी सोमवार से खुल गया है, अभी केवल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा रहा है।
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन 18 को खोलेगी
हल्द्वानी। शासन ने गाइडलाइन दी थी कि नौवीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल दो अगस्त से खोले जाएंगे। एसओपी की तैयारी का आधार बनाकर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन कह रही है कि अब 18 अगस्त से स्कूल खुलेंगे। सवाल यह है कि इन स्कूलों को कितनी तैयारी करनी है जबकि संसाधनों के अभाव के बाद भी सरकारी स्कूलों ने दो दिन में तैयारी कर विद्यालय खोल दिए हैं और लगभग 60 से 70 प्रतिशत बच्चे स्कूल आ रहे हैं। कक्षा 6 से 8 तक के लिए भी 16 अगस्त से स्कूल खोलने के लिए गाइडलाइन में निर्देश दिए गए हैं। इधर शिक्षा विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। विभाग ने अब तक विद्यालय नहीं खोलने वाले पब्लिक स्कूलों को कोई चेतावनी तक जारी नहीं की गई है।