{"_id":"578d2f224f1c1ba276c4b471","slug":"mansarovar-pilgrims-came-tenth-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
कैलास यात्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कैलास मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल सोमवार को काठगोदाम स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह पहुंचा। 41 सदस्यीय दल में 32 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। दोपहर में विश्राम करने के बाद दल आगे की यात्रा के लिए अल्मोड़ा को रवाना हुआ। जो देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गया।
यात्रियों के काठगोदाम स्थित केएमवीएन विश्राम गृह पहुंचने पर कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। केएमवीएन के महाप्रबंधक धीराज गर्ब्याल ने यात्रियों को सन कैप भेंट की। दल में सबसे अधिक यात्री गुजरात से हैं। उत्तराखंड के देहरादून से भी दो यात्री दल में शामिल हैं।
गुजरात के 21 वर्षीय यूएम देव दल में सबसे कम उम्र के और 69 वर्षीय आरएल गोहल सबसे अधिक उम्र के यात्री हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी वेस्ट बंगाल निवासी एमसी चक्रवर्ती के अनुसार सभी यात्री बेहद उत्साहित होकर यात्रा कर रहे हैं। किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है। इस दौरान टीआरसी प्रबंधक आरसी पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक महेश चंद्र भट्ट, मनमोहन जोशी आदि मौजूद रहे।